सामाजिक/धार्मिक

वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत भंडारी को गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने स्वामी विवेकानंद नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से किया सम्मानित

झाबुआ। गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने रोटरी मंडल-3040 के रीजनल कोऑर्डिनेटर यशवंत भंडारी को साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें संस्था द्वारा ऑनलाइन प्रदान किया गया।

यशवंत भंडारी, जो जिले में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, साहित्य में भी गहरी रुचि रखते हैं। उनके अब तक 12 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, और 13वें काव्य संग्रह का प्रकाशन अंतिम चरण में है।

हाल ही में उन्हें इंदौर में दो बार राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संस्था और रोटरी मंडल द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे जिले की कई सामाजिक और रचनात्मक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और निरंतर सक्रिय रहते हैं।

युवा जैसी उनकी सक्रियता और ऊर्जा को देखते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके ईष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमांशु त्रिवेदी, भील भूमि समाचार, Reg.MPHIN/2023/87093

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!