सामाजिक/धार्मिक

झाबुआ में पहली बार तीनों राजपूत संगठनों ने मिलकर किया शस्त्र पूजन, निकाली भव्य भगवा यात्रा

झाबुआ। विजयादशमी पर्व पर झाबुआ का ऐतिहासिक क्षण बना, जब पहली बार करणी सेना परिवार, राजपूत समाज और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संयुक्त रूप से शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया। अम्बा पैलेस में हुए इस आयोजन में सैकड़ों राजपूत सरदार सफेद कुर्ता-पजामे और केसरिया साफे में अपने-अपने शस्त्रों सहित उपस्थित हुए और समाज की एकता का भव्य संदेश दिया।

विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन

करणी सेना तहसील अध्यक्ष अमित सिंह राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और माँ अंबे की आराधना से हुई। तत्पश्चात पंडित गणेश उपाध्याय ने शास्त्रोक्त विधि से शस्त्र पूजन करवाया। इस अवसर पर तीनों संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने पूजन का नेतृत्व किया —

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से रविन्द्र सिंह सिसोदिया एवं राजेंद्र सिंह राठौर भाटपचलाना

राजपूत समाज से विजय सिंह राठौर एवं संतोष सिंह गहलोत (कल्ला बाबाजी)

करणी सेना परिवार से प्रताप सिंह बामनिया एवं विजेंद्र सिंह खवासा

तीनों संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी

इस ऐतिहासिक अवसर पर तीनों शाखाओं के प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे –

राजपूत समाज झाबुआ – अध्यक्ष शम्भूसिंह सिंह चौहान, संरक्षक ठाकुर लाखन सिंह सोलंकी, संरक्षक ठाकुर विजय सिंह राठौर, संरक्षक ठाकुर मनोहर सिंह राठौर, मुख्य परामर्शदाता ठाकुर गोपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर महेंद्र सिंह पंवार, ठाकुर दीपेंद्र सिंह राठौर, कुँवर रविराज सिंह राठौर, सचिव कुँवर कमलेश सिंह गेहलोत, कोषाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह गेहलोत।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा – जितेंद्र सिंह सिसौदिया, ऋतुराज सिंह राठौर, विवेक धाकरे, सुशील सिंह सिसौदिया।

करणी सेना परिवार झाबुआ – इंदौर संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा, प्रदेश सचिव प्रताप सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष नितिराज सिंह बोडायता, जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह खवासा, जिला मीडिया प्रभारी शान ठाकुर, तहसील अध्यक्ष थांदला हेमेंद्र सिंह, शक्ति सिंह राठौर समलिया, जिला संगठन मंत्री लोकेंद्र सिंह सलुनिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष अमित सिंह राठौर, तहसील संयोजक नरेंद्र सिंह सिसौदिया, तहसील संगठन मंत्री दीपेंद्र सिंह सिसौदिया, तहसील प्रभारी आशुतोष सिंह सिसौदिया, तहसील उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, तहसील महामंत्री मनीष सिंह देवड़ा, तहसील मंत्री सुमित सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष पलाश सिंह कछावा, नगर संयोजक विपिंद्र सिंह चंद्रावत, नगर संगठन मंत्री प्रद्युम्न सिंह राठौर, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान, नगर सह सचिव अभिजीत सिंह सिसौदिया, नगर संरक्षक दिग्विजय सिंह राठौर।

भव्य वाहन रैली और स्वागत

शस्त्र पूजन के पश्चात विशाल वाहन रैली का नेतृत्व आदित्य सिंह चौहान ने किया। रैली का स्वागत ब्राह्मण समाज ने मरी माता चौराहे पर किया। रैली अम्बा पैलेस गार्डन से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, आज़ाद चौक, कालका माता मंदिर होते हुए राजवाड़ा पहुँची, जहाँ भगवान चन्द्रशेखर आज़ाद और गोपाल सिंह जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि दी गई।

हरदा आंदोलन में शामिल होने की शपथ

इस अवसर पर करणी सेना इंदौर संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा ने 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन की जानकारी दी और समाज के सभी सरदारों को आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की शपथ दिलाई।

हिमांशु त्रिवेदी, संपादक, भील भूमि समाचार, Reg.MPHIN/2023/87093

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!