शिवरात्रि पर्व पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में होगा शिव विवाह का आयोजन: पांच निर्धन जोड़ों का होगा निःशुल्क विवाह
मनकामेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में शिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन, संपन्न होगा।
समिति अध्यक्ष रविराज सिंह राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन का मुख्य आकर्षण पांच निर्धन जोड़ों का निःशुल्क विवाह है। समिति ने समाजसेवा और जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। विवाह समारोह मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां समाज के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु, और परिवारजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम का समय और विशेषताएं:
आयोजन प्रारंभ: 22 फरवरी 2025
समापन: 26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि)
स्थान: मनकामेश्वर महादेव मंदिर
समिति का मंशा:
मनकामेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति ने शिव विवाह आयोजन को समाज के वंचित वर्ग की मदद और उनके जीवन में खुशियां लाने का एक प्रयास बताया। समिति के प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी प्रेरणादायक है।
समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन
समिति ने स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के उन निर्धन जोड़ों को इस विवाह में शामिल होने का अवसर दिया है, जिनके पास विवाह समारोह के लिए आर्थिक साधन नहीं हैं। यह आयोजन समाज को एकजुटता और सेवा का संदेश देता है।
समिति अध्यक्ष, रविराज सिंह राठौड़
मनकामेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग और भागीदारी की अपील की है।
हिमांशु त्रिवेदी, संपादक, भील भूमि समाचार