सामाजिक/धार्मिक

ईश माता मरियम ग्रोटो पर्व और सम्पूर्ण बाईबल पाठ का आयोजन सम्पन्न

ईश माता मरियम ग्रोटो पर्व का आयोजन

थांदला। ग्राम झापादरा के कैथोलिक चर्च में ईश माता मरियम ग्रोटो पर्व मनाया गया। पुराने चर्च स्थल से जुलूस निकाला गया, जिसमें युवा ढोल-वाद्य पर नृत्य करते हुए चले। जुलूस समारोह स्थल पर पहुंचा, जहां पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू सूसाईं ने बिशप पीटर खराड़ी और बाहर से आए अन्य पुरोहितों का स्वागत किया। मिस्सा पूजा से पहले बालिकाओं द्वारा प्रवेश गीत पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

मिस्सा पूजा के मुख्य याजक बिशप पीटर खराड़ी ने अपने प्रवचन में माता मरिया के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोजाना पारिवारिक प्रार्थना पर जोर दिया। माता मरिया पर्व के अवसर पर 495 मिस्साएं अर्पित की गईं। कार्यक्रम के व्यवस्थापन में माता मरिया समिति, युवा समिति, कर्मचारियों, बालक संघ, स्थानीय सिस्टर, फादर जायमन लकरा, और पल्ली परिषद के सदस्यों ने सराहनीय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन फादर वीरेंद्र भाबर ने किया, और पल्ली सचिव अनिल निनामा ने आभार व्यक्त किया।

अखंड बाईबल पाठ का भव्य आयोजन

वहीं, कैथोलिक चर्च थांदला में अखंड बाईबल पाठ का आयोजन भी हुआ, जिसका आरंभ बिशप पीटर खराड़ी ने उत्पत्ति ग्रंथ के पहले अध्याय से किया। समापन में पल्ली पुरोहित ने प्रकाशना ग्रंथ के अध्याय से पाठ किया।

सम्पूर्ण बाईबल, जिसमें 1328 अध्याय हैं, को 104 घंटे 53 मिनट में पढ़ा गया। यह पाठ 6 जनवरी 2025 को शाम 5:45 बजे शुरू होकर 11 जनवरी 2025 को दोपहर 2:38 बजे तक चला। इस दौरान 24 घंटे निरंतर बाईबल पढ़ी गई। समापन के अवसर पर फादर पीटर कटारा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फादर असीम मिंज, फादर मारकुस डामोर, सिस्टर अमृता, सिस्टर सेशना, और अन्य प्रमुख सदस्यों का योगदान रहा।

डेनिस गणावा, संवाददाता,

भील भूमि समाचार, संपादक, हिमांशु त्रिवेदी, Reg.MPHIN/2023/87093

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!