कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने सबसे पहले किया रक्तदान
रेडक्रॉस समिति का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2023 के उपलक्ष्य में जिला रेडक्रॉस समिति झाबुआ द्वारा जिला चिकित्सालय झाबुआ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कलेक्टर ने सबसे पहले किया रक्तदान
कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान किया गया। शिविर में लगभग 60 से अधिक लोगो के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् रेडक्रॉस समिति के द्वारा माँ त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज में लगभग 100 से अधिक छात्राओं को डॉ. दिनेश सिसोदिया (एम.डी. मेडिसिन) द्वारा सी.पी.आर. प्रशिक्षण दिया गया। सी.पी.आर. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा समूह के संचालक ओमप्रकाश शर्मा तथा रेड क्रॉस समिति के उपाध्यक्ष सी.एच.एम.ओ. ठाकुर तथा जिला रेडक्रॉस प्रतिनिधि मयंक रूनवाल की उपस्थिति में हुआ।
एसपी अगम जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रक्तदान
रक्तदाताओं में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा, एडिशनल एस.पी. श्री पी.एल. कुर्वे, सी.एच.एम.ओ. श्री जे.पी.एस. ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. श्री बी.एस. बघेल, जिला रेडक्रॉस प्रतिनिधि श्री मयंक रूनवाल, श्री नुरुद्दीन बोहरा, श्री तांब्रकर, श्री राजेश मेहता, श्री मयंक जैन सिप्पी, बेड मिंटन क्लब के सदस्य, जैन समाज, इनरव्हिल शक्ति क्लब की हंसा कोठारी, प्रमोद भण्डारी, मनोज बाबेल, संजय शाह, डॉ. वैभव सुराना, श्रीमती भारती सोनी, पराग रुनवाल,अक्षय कटारिया, बोहरा समाज से मुर्तूजा बोहरा, तैयब बोहरा आदि द्वारा रक्तदान किया गया।
हिमांशु त्रिवेदी, भील भूमि समाचार पत्र MPHIN38061