खेड़ी गांव में कलेक्टर मीना ने किया प्राकृतिक खेती करने वाले किसान के खेत का दौरा

झाबुआ, 10 जुलाई 2025 — प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झाबुआ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्राम खेड़ी में किसान विमल भाबोर के खेत का दौरा किया। श्री भाबोर ने जीवामृत, नीमास्त्र और ब्रम्हास्त्र जैसे जैविक आदानों का जीवंत प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर तय किया गया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के अंतर्गत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) यूनिट विमल भाबोर के यहाँ स्थापित की जाएगी। इससे क्लस्टर के किसानों को जैविक आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
कलेक्टर ने किसानों को इन विधियों का प्रशिक्षण अन्य किसानों को देने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप संचालक कृषि एन.एस. रावत, उद्यानिकी विभाग के बी.एस. चौहान, कृषि अधिकारी एल.एस. चारेल, आत्मा परियोजना के एम.एस. धार्वे, विजय मोरे सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।