Uncategorized

कलेक्टर नेहा मीना ने खेड़ी गांव में प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की खेती का मॉडल

झाबुआ, 10 जुलाई 2025 — झाबुआ जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्राम खेड़ी का दौरा किया और किसान विमल भाबोर के खेत पर किए जा रहे जैविक प्रयोगों का अवलोकन किया।

श्री भाबोर द्वारा खेत पर निर्मित जीवामृत, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र जैसे जैविक आदानों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर ने इन विधियों की विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि अन्य किसानों को भी यह पद्धति सिखाई जाए ताकि जैविक खेती की जागरूकता फैलाई जा सके।

इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के तहत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना विमल भाबोर के यहां की जाएगी, जिससे क्लस्टर में शामिल किसानों को जैविक आदान स्थानीय स्तर पर मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि एन.एस. रावत, उद्यानिकी सहायक संचालक बी.एस. चौहान, एसडीएओ एल.एस. चारेल, आत्मा परियोजना के एम.एस. धार्वे और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!