सामाजिक/धार्मिक
“जागो ब्राह्मण जागो” यात्रा : जानापाव में होगा प्रादेशिक सम्मेलन, पूरे प्रदेश से जुटेंगे ब्राह्मणजन

झाबुआ
ब्राह्मण समाज की एकता, सुरक्षा और सामाजिक उत्थान को लेकर 20 जुलाई 2025, रविवार को भगवान परशुराम जन्मस्थली जानापाव (महू, इंदौर) में प्रादेशिक ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
“जागो ब्राह्मण जागो यात्रा” के नाम से आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर एक सशक्त समाधान प्रस्तुत करना है।
यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन और संपूर्ण ब्रह्म शक्ति मध्यप्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:
- स्थान: जानापाव – महू – इंदौर
- तारीख: 20 जुलाई 2025 (रविवार)
- समय: प्रातः 11:00 बजे
- लिखित सहमति 15 जुलाई तक अनिवार्य।
सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक समाजजनों से अनुरोध है कि वे 15 जुलाई मंगलवार तक अपनी लिखित सहमति आयोजकों को अवश्य दें।
संपर्क:
- पं. आशीष चतुर्वेदी – 7000626388
- पं. श्याम सुंदर शर्मा – 9406681550
- पं. गौतम त्रिवेदी – 9425102952
- पं. अश्विन शर्मा – 9407459923
- पं. उमेश शर्मा – 9399319705
- पं. कपिल देराश्री – 9406620078