सामाजिक/धार्मिक

ठाकुर शम्भूसिंह चौहान बने राजपूत समाज झाबुआ के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

झाबुआ। राजपूत समाज झाबुआ की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ, जिसमें ठा. शम्भूसिंह चौहान को समाज का अध्यक्ष चुना गया। यह कार्यकारिणी जनवरी 2025 से दिसंबर 2027 तक कार्यरत रहेगी।

नई कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। कुंवर रविराज सिंह राठौर, ठा. महेन्द्र सिंह सोलंकी, ठा. अमित सिंह पंवार, ठा. महेन्द्र सिंह पंवार, ठा. दीपेन्द्र सिंह राठौर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुंवर कमलेश गेहलोत को सचिव, ठा. महेन्द्र सिंह गेहलोत कोषाध्यक्ष, ठा. विक्रम सिंह चौहान एवं ठा. मनीष देवड़ा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, ठा. दीपक चौहान, ठा. अभिमन्यु बेस और ठा. सूर्यप्रताप सिंह चौहान को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने पर जोर

राजपूत समाज की नई कार्यकारिणी ने समाज की एकता और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। संयोजक पद पर ठा. रवीन्द्र सिंह सिसौदिया और ठा. डॉ. नीरज सिंह राठौर को नियुक्त किया गया है। प्रचार मंत्री ठा. जितेन्द्र सिंह सिसौदिया और मीडिया प्रभारी ठा. राजेन्द्र सिंह राठौर राजा को बनाया गया है।

इस कार्यकारिणी में संगठनात्मक मजबूती के लिए ठा. भंवर सिंह पंवार, ठा. वीरेन्द्र सिंह चौहान, ठा. दीपक सिंह कच्छावा, ठा. हेमेन्द्र सिंह चौहान, ठा. संजय सिंह सोलंकी, ठा. हेमेन्द्र सिंह राठौर रजला को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

समाज के कार्यक्रमों में नई कार्यकारिणी को आमंत्रित करने की अपील

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में समाज के किसी भी आयोजन, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान नई कार्यकारिणी को आधिकारिक निमंत्रण दिया जाए।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक ठा. लाखन सिंह सोलंकी, ठा. विजय सिंह राठौर, ठा. मनोहर सिंह राठौर, ठा. यशवंत सिंह पंवार और अन्य गणमान्यजनों ने कार्यकारिणी कोशुभकामनाएं दीं।

हिमांशु त्रिवेदी, भील भूमि समाचार, Reg.MPHIN/2023/87093

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!