सामाजिक/धार्मिक

झाबुआ में मरियम माता पर्व का आयोजन

झाबुआ के रसोड़ी में 19 फरवरी को रसोड़ी एवं उमरी की माता मरियम समेत मोहनकोट का पर्व विविधता के साथ वृहद स्तर पर मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने जिले भर से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।

कार्यक्रम का प्रारंभ एक भव्य जुलूस से हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों द्वारा मरियम माता की स्तुति गाते और प्रार्थना करते हुए मुख्य चर्च की ओर प्रस्थान किया गया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि झाबुआ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पीटर खराड़ी रहे। साथ ही, फादर एंथनी नलाडी, फादर पीटर रेबेलो, फादर मनीष डामोर एवं अन्य ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

बिशप पीटर खराड़ी ने अपने संबोधन में माता मरियम के जीवन पर प्रकाश डाला और प्रेरणा लेने की बात कही।

इस कार्यक्रम का संचालन अंजली डामोर ने किया। फादर एंथनी नलाडी ने उपस्थित सभा का आभार व्यक्त किया।

पर्व को न केवल धार्मिक आस्था बल्कि समुदाय के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विस्तार प्रदान किया गया।

डेनिस गणावा, संवाददाता

भील भूमि समाचार, संपादक, हिमांशु त्रिवेदी Reg.MPHIN/2023/87093

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!