रामलला विराजमान वार्षिक उत्सव: महाआरती की बोली पहुंची ₹88 हज़ार आंठ सौ आठ्यासी
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ: झाबुआ जिले में वार्षिक महोत्सव
22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला के जन्मस्थान पर राम मंदिर का लोकार्पण हुआ। यह क्षण हिंदू समाज और सनातन धर्मावलंबियों के लिए ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक बन गया। इसकी प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में झाबुआ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 और 11 जनवरी 2025 को भव्य आयोजन किए जा रहे हैं।
झाबुआ में आयोजनों की रूपरेखा
आयोजन के सूत्रधार और श्री परशुराम सेना जिला अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबुआ नगर में राजवाड़ा स्थित राम मंदिर पर श्री राम मंदिर सेवा समिति और सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं:
10 जनवरी 2025 (शुक्रवार):
भजन संध्या: शाम 6:00 बजे से राजवाड़ा चौक स्थित राम मंदिर पर भगत समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।
11 जनवरी 2025 (शनिवार):
भव्य शोभायात्रा और महाआरती: हवन और पूर्णाहुति के बाद राजवाड़ा चौक स्थित राम मंदिर से सुबह 10:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन होगा। शाम 7:30 बजे राम मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किए जाएंगे।
झाबुआ में प्रभातफेरी और संध्याफेरी का आयोजन
झाबुआ में राम मंदिर के इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए 4 से 9 जनवरी तक प्रभातफेरी और संध्या फेरी का आयोजन संपन्न किया गया। इन प्रयासों में प्रमोद सोनी, हरीश लाल शाह, और पार्षद घनश्याम भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। व्यक्तिगत निष्ठाभाव से समाज में धार्मिक जागरूकता और उत्साह का माहौल निर्मित हुआ है।
महाआरती की बोली: महत्वपूर्ण योगदान
झाबुआ में राम मंदिर की महाआरती के लिए झाबुआ के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट शिखर कोठारी ने 88,888 रुपये की बोली लगाई है। यह बोली उनके धार्मिक आस्था और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
पेटलावाद में आयोजनों की रूपरेखा
मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला अध्यक्ष संगीता त्रिवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटलावाद में भी राम मंदिर सेवा समिति, हिंदू संगठनों एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
10 जनवरी 2025 (शुक्रवार):
भव्य सुंदरकांड पाठ:संध्या 7:00 बजे से जैन पंचायती नोहरा, सिटी मेडिकल के सामने, 5 भक्त मंडलियों द्वारा सुंदरकांड पाठ होगा।
11 जनवरी 2025 (शनिवार):
महाआरती: सायं 7:00 बजे पुराना बस स्टैंड चौराहा पर भगवान रामजी की महाआरती का आयोजन होगा।
मेघनगर में भव्य भजन संध्या और छप्पन भोग
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, मेघनगर द्वारा 11 जनवरी 2025 को “एक शाम खाटूवाले के नाम” का आयोजन किया जाएगा।
11 जनवरी 2025 (शनिवार):
खाटूश्याम विशाल भजन संध्या और छप्पन भोग: रात्रि 8:00 बजे से आजाद चौक, मेघनगर में भजन संध्या का आयोजन होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा।
सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता
इन आयोजनों का उद्देश्य केवल भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना नहीं है, बल्कि सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति की रक्षा और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास भी है। हिंदू संगठनों और स्थानीय समितियों ने समाज को जागरूक करने और एकजुट करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की यह वर्षगांठ हिंदू समाज के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रेरणा का स्रोत है।
हिमांशु त्रिवेदी, भील भूमि समाचार, Reg.MPHIN/2023/87093