झाबुआ को मिली “शिव परशुराम धर्मशाला” की सौगात — ब्राह्मण समाज में उमड़ा उत्साह, समाजसेवा की मिसाल बने पं. शशिकांत मिश्रा जी

झाबुआ।
30 अप्रैल 2025 का दिन झाबुआ ब्राह्मण समाज के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम शिव वाटिका में आयोजित किया गया, जिसकी भव्यता और सार्थकता ने हर ब्राह्मण को गर्व से भर दिया।
पंडित श्री शशिकांत जी मिश्रा, जो कि शिव वाटिका परिसर के स्वामी हैं, ने इस आयोजन के लिए न केवल पूरा परिसर निशुल्क समाज को समर्पित किया, बल्कि साफ-सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी अपनी ओर से करवाईं। यही नहीं शशिकांत मिश्रा जी ने शिव वाटिका परिसर में स्थित “परशुराम मंदिर” हेतु भूमि दान में सहयोगी बनकर पहले ही ब्राह्मण समाज को एक आस्था का केंद्र प्रदान किया था।
परंतु इस बार उन्होंने समाज की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा कर दी—30×50 फीट की भूमि ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण के लिए दान। यह घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर बैठे सैकड़ों समाजजनों के हृदय गर्व, आभार और प्रेरणा से भर उठे। चारों ओर तालियों की गूंज और “जय परशुराम” के नारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
पं. शशिकांत जी मिश्रा की इस प्रेरणादायक पहल से उत्साहित होकर समाजजनों ने भी नगद धनराशि, सीमेंट की बोरियां, ट्रॉली गिट्टी और ईंट आदि के रूप में खुले दिल से दान देने की घोषणाएं कीं। कुछ प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:
अभय भार्गव – ₹60,000, स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा बेन त्रिवेदी – ₹21,000, राजेश राजू शर्मा – ₹21,000, सतीश मिश्रा ₹21,000, पं. हरिओम जी दवे(लोकेश दवे) ₹21,000, आशीष देवेंद्र शर्मा ₹21,000, राकेश त्रिवेदी मातंगी धाम ₹21,000, अक्षय त्रिवेदी ₹11,000, विनोद दत्त ₹11,000, सुश्री कीर्ति देवल 21 बोरियां सीमेंट, श्री प्रकाश मिश्रा 51 बोरियां सीमेंट, जितेन्द्र जी शर्मा 101 बोरियां सीमेंट, डॉ. ब्रजेश तिवारी 1 ट्रॉली गिट्टी, सुश्री लता देवल1 ट्रॉली रेत, प्रदीप शर्मा ₹11,000 एवं 1 ट्रॉली ईंट, राजकुमार देवल ₹5,000, सोनू आचार्य – ₹5,000, सुश्री किरण देवल ₹5,000, सावित्री देवी बंटी शर्मा ₹5,000
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, समिति सचिव अवलोक शर्मा, सतीश मिश्रा, हिमांशु भट्ट, देवयानी नायक ₹21000, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, ललित त्रिवेदी, पं. राजकुमार देवल, धर्मेंद्र नगर, पालीवाल ब्राह्मण समाज, नागर ब्राह्मण समाज एवं ब्राह्मण बैरागी समाज ने हर्ष व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
“शिव परशुराम धर्मशाला” नाम से निर्मित होने जा रही यह धर्मशाला, न केवल ब्राह्मण समाज के लिए बल्कि पूरे झाबुआ के लिए गौरव का प्रतीक बनेगी। यह आयोजन हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा रखता है।
हिमांशु त्रिवेदी, संपादक भील भूमि समाचार, Reg.MPHIN/2023/87093