प्रशासनिक/राजनैतिक

डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती झाबुआ जिले में भाजपा द्वारा मनाई गई

भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने किया डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की 132वीं जयंती झाबुआ जिले में भाजपा द्वारा मनाई गई।

समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया द्वारा पिटोल मंडल प्रवास पर ग्राम कालिया छोटा में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला ।

इस दौरान पिटोल मंडल के मंडल महामंत्री जुवानसिंह गुंडिया,महेंद्रसिंह ठाकुर, जगदीश बडदवाल, विनोद पांचाल, अतुल चौहान, पिटोल सरपंच मकना गुड़ियायुवा आदि गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!