सामाजिक/धार्मिक
सकल व्यापारी संघ झाबुआ के पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा, नामांकन प्रक्रिया शुरू

झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ (म.प्र.) ने संगठन के नियम (12) के अंतर्गत अपनी प्रबंधकारिणी के विभिन्न पदों हेतु चुनाव की घोषणा की है। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए नामांकन एवं मतदान की तिथियाँ तय की गई हैं।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की तिथि: 05 मई 2025 से 08 मई 2025 तक
- नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 13 मई 2025 (रात्रि 6 से 8 बजे तक)
- नामांकन फॉर्म की जाँच: 14 मई 2025 (शाम 6 से 8 बजे तक)
- नाम वापसी की तिथि: 15 मई 2025 से 20 मई 2025 तक
- नामांकन फॉर्म जमा करने का स्थान: सकल व्यापारी संघ सहकारी संस्था मर्यादित, झाबुआ (राजबाड़ा परिसर)
चुनाव अधिकारीगण:
- श्री राजेन्द्र यादव
- श्री रमेश जी जोशी
- श्री प्रवीन रूनवाल
समय: प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक
नामांकन शुल्क:
- अध्यक्ष पद हेतु ₹2500/-
- अन्य पदों हेतु ₹1000/-
मतदान आवश्यक होने पर मतदान की तिथि 30 मई 2025 तय की गई है।
महत्वपूर्ण नोट:
- चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने हेतु संस्था की वर्ष 2024-25 की वार्षिक शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
- नामांकन फॉर्म के साथ स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
- सदस्यता की न्यूनतम अवधि 2 वर्ष होनी चाहिए, इससे कम अवधि के सदस्य चुनाव में भाग नहीं ले सकते।
यह चुनाव व्यापारी समुदाय के नेतृत्व के नए चेहरों को सामने लाने का अवसर है। संगठन ने सभी पात्र सदस्यों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।