झाबुआ में मनाया गया येसु ख्रीस्त का जन्मोत्सव 2024

झाबुआ
झाबुआ और अंचल के सभी कैथोलिक चर्चों में येसु ख्रीस्त के जन्मोत्सव पर्व को विविधता के साथ मनाया गया। प्रत्येक 25 वर्षों में मनाए जाने वाले जुबली वर्ष की घोषणा इस बार कैथोलिक चर्च झाबुआ में मध्यरात्रि को बिशप पीटर खराड़ी द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में बिशप पीटर खराड़ी ने जुबली वर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान केनेडी थोमस ने चर्च में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मिस्सा बलिदान से पूर्व एक घंटे तक केरोल गीत गाए गए। बिशप पीटर खराड़ी ने अपने उपदेश में क्रिसमस की बधाई देते हुए येसु के रूप और जीवन का वर्णन किया।
इस वर्ष क्रिसमस की झांकी में धर्म के साथ-साथ सामाजिक समृद्धि और विकसित भारत की झलक को भी प्रस्तुत किया गया। झांकी में झाबुआ के विकास को विशेष रूप से दर्शाया गया। येसु के जन्म और उनसे जुड़े अन्य कार्यों को भी नए ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के व्यवस्थापन में प्रमुख रूप से जेरोम वखाला, बेंजामिन निनामा, जेरोम वाखला, आनंद खड़िया, रीता गणावा, रोशनी डोडियार, जेनिता निनामा और उनकी पूरी टीम का योगदान रहा। इसके अतिरिक्त लवनेश भूरिया, सोनू हटीला, सुधीर मंडोडिया, वैभव खराड़ी और अरुण मकवाना ने भी अपनी भूमिका निभाई।
हिमांशु त्रिवेदी, भील भूमि समाचार, Reg.MPHIN/2023/87093