Educationalसामाजिक/धार्मिक

शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में भ्रष्टाचार निरोधी जागरूकता शिविर

शासकीय शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में भ्रष्टाचार निरोधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के साथ ही इसे रोकने के विषय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जेसी सिन्हा और डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर ‘एंटी करप्शन फाउंडेशन’ के कैलाश चंद्र सकलेचा आमंत्रित किए गए। अतिथियों ने भ्रष्टाचार के दुष्परिणमों और इसको रोकने के उपायों पर चर्चा की, साथ ही विद्यार्थियों को डीबीटी और नोटबंदी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कैलाश चंद्र सकलेचा ने भ्रष्टाचार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार ईश्वर की तरह सभी क्षेत्रों में व्याप्त है। उन्होंने भ्रष्टाचार की संधि विच्छेद करते हुए कहा कि जीवन में बुरे आचरण को अपनाना ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी रूप में हो सकता है, चाहे वह अनैतिक रूप से कमाया हुआ धन हो, अनैतिक रूप से किया हुआ शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक शोषण हो। उन्होंने भ्रष्टाचार की अनेक प्रकारों पर विस्तृत चर्चा की और समाज को इस समस्या के खिलाफ सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन सदस्य कीर्ति गॉड ने भी भ्रष्टाचार उन्मूलन पर अपने विचार रखे। मंच संचालन गोपाल भूरिया ने किया एवं आभार अखिल त्रिवेदी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!