Educational

गुड टच- बेड टच की शिक्षा: भारतीय स्त्री शक्ति संगठन का कन्या जागरूकता अभियान

भारतीय स्त्री शक्ति संगठन ने दिनांक 12/10/2023 को सज्जन रोड पर कन्या जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन बुनियादी विद्यालय में किया।

कार्यक्रम में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को ‘गुड टच एवं बेड टच’ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के संगठन मंत्री श्रीमती वंदना जोशी ने भारतीय स्त्री शक्ति की भूमिका से सबका परिचय करवाया। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की अध्यक्ष प्रवीण माथुर द्वारा छोटे बच्चों को ‘गुड टच एवं बेड टच’ क्या होता है, इस विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को सामान्य एवं निजी अंगों की जानकारी देते हुए बताया गया कि आप लोगों को अपने निजी अंगों को किसी भी व्यक्ति को स्पर्श नहीं करने देना चाहिए, साथ ही अपने आप को किस प्रकार सुरक्षित रखना है इस संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चियां, संस्था स्टाफ, और भारतीय स्त्री शक्ति के सदस्य प्रवीण माथुर, वंदना जोशी, अर्चना सिसोदिया, कीर्ति गोड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अर्चना सिसोदिया द्वारा बच्चों को संकल्प दिलाया गया और संस्था प्रधान शांतिलाल बारिया को भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा धन्यवाद पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!