चांदी की जलाधारी व नगर भ्रमण होंगे मुख्य आकर्षण; श्रावण मास की तैयारी में जुटी मनकामेश्वर समिति

झाबुआ, 24 जून 2025:
मनकामेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर दिनांक 23 जून सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रावण मास को हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि पूर्व कोषाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह चौहान की व्यस्तता को देखते हुए श्री रामबदन सिंह सेंगर को समिति का नवीन कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, तथा श्री राजेंद्र सिंह चौहान को परामर्शदाता के रूप में शामिल किया गया।
प्रमुख निर्णय:
1. 10 जुलाई पूर्णिमा से प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक 1 घंटे शिव पुराण वाचन किया जाएगा।
2. भोलेनाथ की जलाधारी, आरती थाली, लोटा, गिलास, चम्मच आदि चांदी से बनवाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए शीघ्र एक बड़ी बैठक आयोजित होगी।
3. सबसे बड़े दानदाता को मुख्य स्थापना हवन में प्रमुख स्थान दिया जाएगा।
4. ₹11,000 से ₹51,000 तक के दानदाताओं को पांच हवन कुंडों पर स्थान दिया जाएगा।
5. हर सोमवार की आरती के लिए ₹1100 न्यूनतम राशि तय की गई है। भक्त इससे अधिक बोली लगाकर आरती का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।
6. नगर में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला मंडल सहित समिति के सभी सदस्य भाग लेंगे।
7. मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा, और अंतिम सोमवार को डोले में मनकामेश्वर महादेव जी की नगर परिक्रमा शाम 6:00 बजे की जाएगी।
उपस्थिति:
पंडित श्री देवेंद्र पुरी, कोषाध्यक्ष रामबदन सिंह सेंगर, ध्रुव कुमार पटेल, सदैव सिंह राठौर, अध्यक्ष रविराज सिंह राठौर, सुनील चौहान, सचिन, सहसचिव हार्दिक अरोड़ा, राजेंद्र सिंह चौहान (परामर्शदाता), भेरू सिंह सोलंकी (मुख्य परामर्शदाता), लोकेंद्र सिंह पंवार, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी आदि उपस्थित रहे।
महिला मंडल की उपस्थिति:
श्रीमती लक्ष्मी चौहान, रेखा राठौर, ममता चौहान, आशा चौहान, रेखा पुरी, शिवकुवर सांकला, रसीला आदि शामिल रहीं।
अंत में मुख्य परामर्शदाता श्री भैरू सिंह सोलंकी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
हिमांशु त्रिवेदी, संपादक, भील भूमि समाचार, रह.MPHIN/2023/87093