सामाजिक/धार्मिक

झाबुआ के व्यापारियों की बदौलत नगर वासियों को मिलने जा रही बड़ी सौगात

सकल व्यापारी संघ झाबुआ की नवीन पहल

झाबुआ के व्यापारियों की बदौलत नगर वासियों को मिलने जा रही बड़ी सौगात।

व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी के प्रयासों से नगर की सकरी गलियों से आसानी से निकल सकने वाला नया मोक्षरथ नगरवासियों की सेवा में लगाया जाने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रयास में बालाजी ट्रैक्टर्स के संचालक अशोक शर्मा द्वारा बोलेरो जीप के रूप में ₹200000 की आर्थिक सहायता व्यापारी संघ को दी जा रही है। जीप का बाजार मूल्य 350000 रुपए है जिसे मात्र 150000 रुपए में व्यापारी संघ को मोक्षरथ बनाने हेतु अशोक शर्मा द्वारा सौंप गया है।

संजय कांठी के आह्वाहन पर एक के बाद एक अनेकों व्यापारियों द्वारा कहीं 21 तो कहीं 11 हज़ार की सहायता राशि व्यापारी संघ को उपलब्ध कराई जा रही है।

व्यापारी निर्मल अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलोरो जीप को मोक्षरथ का रूप देने के लिए गुजरात के अहमदाबाद भेजा जा रहा है।

जल्द ही जरूरत के अनुरूप सकरी गलियों में भी जा सकने वाला मोक्षरथ झाबुआ के नगर वासियों की सेवा में व्यापारी संघ द्वारा संलग्न किया जाएगा।

हिमांशु त्रिवेदी, संपादक, भील भूमि समाचार पत्र, MPHIN/2023/87093

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!