झाबुआ के युवा व्यापारियों ने बनाई नई युवा व्यापारी एसोसिएशन, व्यापारिक समस्याओं के समाधान की पहली पहल में खुल्ले पैसों की समस्या सुलझाई

निहीर बरडिया, संवादाता झाबुआ
झाबुआ, 26 जून:
नगर के युवा व्यापारियों ने एक नई सोच, नई ऊर्जा और व्यापारिक उत्थान के उद्देश्य से युवा व्यापारी एसोसिएशन के गठन की पहल की है। इस संगठन का उद्देश्य व्यापार में आ रही विभिन्न समस्याओं का मिलकर समाधान करना और व्यापारियों के लिए ज्ञान, प्रशिक्षण और सहयोग की योजनाएं चलाना है।
एसोसिएशन की कोर कमेटी में निम्न युवा व्यापारी शामिल हैं:
निहीर बरडिया, अतिशय देशलहरा, गौरव रूनवाल, दीपक कटारिया, कार्तिक नीमा, अब्बासी बोहरा, बुरहान बगीचावाला, अर्पित कटकानी, रितेश रूनवाल
एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रमुख प्रोजेक्ट्स:
- GST की ट्रेनिंग, सेमिनार एवं कार्यशालाएं
- सदस्यों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
- बैंकिंग सेवाओं (लोन, FD, RD, क्रेडिट कार्ड आदि) की जानकारी और मार्गदर्शन
- शॉप इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, नगरपालिका एवं उद्योग विभाग की जानकारी/कार्यशालाएं
- बाहरी सीजनल व्यापारियों द्वारा नगर के व्यापार पर हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान
- व्यापार में वृद्धि, समस्याओं के समाधान व ई-कॉमर्स पर सालाना सेमिनार
- वार्षिक सहभोज एवं व्यापारी मिलन समारोह
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
सदस्यता हेतु आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुल्क ₹200 वार्षिक रखा गया है।
फॉर्म जमा करने के केंद्र:
1. फ्रेंड्स मोबाइल गैलरी (निहीर बरडिया) – राधाकृष्ण मार्ग
2. शब्बीर एंड ब्रदर्स (अब्बासी बोहरा) – इंडिया मेडिकल के सामने
3. चारभुजानाथ ट्रेडर्स (कार्तिक नीमा) – नेहरू मार्ग
पहली सराहनीय पहल: खुल्ले पैसे की समस्या का समाधान
झाबुआ नगर में लंबे समय से व्यापारियों को ₹10, ₹20 और ₹50 के नोटों की भारी समस्या थी। व्यापारी कई माध्यमों से बैंक प्रबंधन से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करते आ रहे थे, किंतु बैंकों की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई।
इस बीच, व्यापारी लगातार यह मांग कर रहे थे कि नगर में इस समस्या का कोई स्थायी समाधान हो। इसी के परिणामस्वरूप, युवा व्यापारी एसोसिएशन ने इस समस्या का स्वयं के प्रयासों से समाधान निकालते हुए लगभग ₹10 लाख के खुल्ले पैसों की व्यवस्था की है।
अब प्रतिदिन ₹1 लाख तक के खुले पैसे उपलब्ध कराए जा सकेंगे। किसी भी व्यापारी को आवश्यकता होने पर ₹3000 तक के खुल्ले नोट तुरंत उपलब्ध होंगे।
खुल्ले नोट प्राप्ति के केंद्र:
1. फ्रेंड्स मोबाइल (राधाकृष्ण मार्ग)
2. कुमकुम साड़ी सेंटर (मेन मार्केट)
3. अमन इलेक्ट्रॉनिक्स (राधाकृष्ण मार्ग)
संपर्क नंबर:
9407105222, 9425944422, 9981084667